Tawdu Nuh news: एमथ्रीएम फाउंडेशन के सहयोग से पुनर्जीवित तावडू वार्ड नं 7 का तालाब नगरपालिका तावड़ू को हस्तांतरित

Desh Rojana
On

एम3एम फाउंडेशन तथा नागरपालिक तावड़ू के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें एम3एम फाउंडेशन के सहयोग से पुनर्जीवित किया हुआ नगर वार्ड नंबर 7 स्थित तालाब नगरपालिका तावड़ू को औपचारिक रूप से हस्तांतरित कर दिया गया।

तावडू:  एम3एम फाउंडेशन तथा नागरपालिक तावड़ू के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें एम3एम फाउंडेशन के सहयोग से पुनर्जीवित किया हुआ नगर वार्ड नंबर 7 स्थित तालाब नगरपालिका तावड़ू को औपचारिक रूप से हस्तांतरित कर दिया गया।

वही नगरपालिका तावड़ू की चेयरपर्सन सुनीता सोनी गोयल ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अभी शाम के समय इस पौंड पर हजारों की संख्या में नगरवासी सैर करने आते हैं, इस क्षेत्र में इस तरह की सहूलियत का अभाव था। मुझे खुशी है कि एम3एम फाउंडेशन की इस पहल ने क्षेत्र की ना सिर्फ एक बड़ी समस्या का हल किया है बल्कि क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चियों के लिए भी एक साफ, सुथरा, सुरक्षित स्थान मुहैया करवाया है जहां वो सुकून के कुछ पल बिता सकती हैं। 

WhatsApp Image 2026-06-03 at 12.12.45 AM

इस दौरान एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी डॉ पायल कनोडिया ने तावडू वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तालाब का पुनरुद्धार हमारा सपना था जो हमने पूरा किया, अब इसे संभालने और इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी अपने प्यारे शहरवासियों को सौपते हुए मैं सचमुच बहुत खुशी और गर्व महसूस कर रही हूं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad