Palwal News : सेवा सेतु कैंपों’ से आसान हुई सरकारी योजनाओं तक पहुंच, पात्र लाभार्थियों को मिल रहा मार्गदर्शन

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर रहा जोर, पृथला में लगा सेवा सेतु कैंप

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को उपमंडल पलवल के खंड पृथला में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘सेवा सेतु कैंप’ एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया।

हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को उपमंडल पलवल के खंड पृथला में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘सेवा सेतु कैंप’ एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। dd

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ‘सेवा सेतु कैंप’ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंत्योदय उत्थान की सोच को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन और आवेदन की सुविधा मिल रही है। इससे नागरिकों का समय व श्रम बचने के साथ सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ रही है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सेवा सेतु कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। विभागीय स्टॉलों पर नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 13 अक्टूबर को गांव अलावलपुर (महाग्राम) व बुधवार 14 अक्टूबर को गांव जनौली (महाग्राम) में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad