Palwal News : जिला पलवल की दिशा समिति की बैठक 14 अक्टूबर को : मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार
- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) पलवल की बैठक बुधवार 14 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर करेंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में एजेंडा के अनुसार विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की 30 सितंबर 2026 तक की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा 8 मई 2026 को आयोजित पिछली दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तथा पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना रिपोर्ट सहित निर्धारित तिथि और समय अनुसार बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें।

About The Author
संबंधित समाचार