Palwal/Hodal News: खेल के मैदान में खेल रहे छात्र की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या, एक नामजद

Desh Rojana
On

पुरानी रंजिश के चलते उपमंडल के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सतुआ गढ़ी में खेल के मैदान में खेल रहे 19 वर्षीय आईटीआई छात्र की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। 

होडल: पुरानी रंजिश के चलते उपमंडल के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सतुआ गढ़ी में खेल के मैदान में खेल रहे19 वर्षीय आईटीआई छात्र की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है घटना के बाद परिजनों ने हसनपुर पुलिस थाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर घेराव भी किया।पुलिस ने मृतक छात्र के अभिभावक की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं।

WhatsApp Image 2026-10-12 at 12.42.16 PM (1)
थाना प्रभारी विजयपाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, गांव सतुआ गढ़ी निवासी बसंतलाल उर्फ रूपनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि,उसके तीन बच्चे है ।जिसमें दो लड़के एक लड़की है।शनिवार की सांय करीब छः-सात बजे के करीब उसका छोटा लड़का प्रशांत 19 वर्ष गांव के स्कूल के मैदान में खेलने के लिए गया हुआ था।पीड़ित शिकायत में बताया कि  मैदान में गांव निवासी प्रीत व उसके साथी भी मौजूद थे।आरोपी प्रीत उसके लड़के के साथ रंजिश रखता था।इसी दौरान प्रीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे पर तलवार व कुल्हाड़ी से जानलेवा कर गंभीर से घायल कर मृतक समझ कर घटना स्थल से फरार हो गए।घटना के बाद खून से लथपथ हालत में उसका बेटा प्रशांत गांव निवासी जवाहर के प्लॉट में जाकर गिर पड़ा जंहा उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जंहा डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।रविवार की सुबह सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हसनपुर थाना परिसर पहुंच गए और पुलिस थाने का घेराव करने लगे।थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए उन्हें समझा भुझाकर वापस भेज दिया।इस मामले में डीएसपी सुरेश भड़ाना ने बताया कि छात्र के हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जल्द आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad