Palwal News : समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जा रहा समाधान : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता

Desh Rojana
On

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं, जिससे शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। 

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं, जिससे शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। cc

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जन शिकायतें सुनते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना और सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की पूरी गंभीरता से जांच की जाए और नियमानुसार उसका निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान किया जाए। साथ ही, शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं के समाधान में पंचायत एवं विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए संबंधित अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दें और विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाएं। इस अवसर पर डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डीएसपी सुरेश भड़ाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad