Hathin News: दो वर्षों में हथीन क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए के विकास कार्य मंजूर कराए
स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने अपने दो वर्षों के विधायक काल का विवरण देते हुए बताया कि कार्यकाल के दौरान दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य मंजूर कराए। 70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर काम जारी है।
हथीन: स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने अपने दो वर्षों के विधायक काल का विवरण देते हुए बताया कि कार्यकाल के दौरान दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य मंजूर कराए। 70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर काम जारी है। शेष कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की करोड़ों रुपए की कई विकास परियोजनाएं जोकि वर्षों से लंबित पड़ी थी। उन्हें पूरा कराया गया है। बहुचर्चित हथीन बाईपास परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। इसके अलावा पीएचसी मंडकौला का निर्माण कार्य को तेज किया गया है।

उन्होंने बताया कि 40 करोड़ रुपए के बजट से बन रहे उटावड 66 के वी पॉवर हॉउस के बजट आवंटित कराकर निर्माण को गति प्रदान की गई है। जैंदापुर पॉवर हॉउस के निर्माण के लिए बजट आवंटित कराया गया है। लोक निर्माण विभाग ,मंडीकरण बोर्ड एवं जिला परिषद के माध्यम से 50 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि आवंटित कराई गई है। उन्होंने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज,हथीन में कन्या कॉलेज निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इलाके की नहरों की पटरियों पर पक्की सड़कों के निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार किए गए हैं। इसके बाद सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवँ शहरी विकास कार्यों के लिए पंचायतों एवँ नगर पालिका को धनराशि आवंटित कराई गई है। उन्होंने बताया कि जनता से पूछकर विकास योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हथीन शहर में आधुनिक सब्जी मंडी के निर्माण की योजना है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हथीन में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता का कार्यालय खोलने की योजना है। बहीन में एसडीओ कार्यालय खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि समस्याग्रस्त गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक सौ करोड़ रुपए बजट की योजनाएं बनाई गईं हैं। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



