राहुल का पैदल मार्च शुरू,CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ करेंगे याचिका दायर ,विपक्ष भी साथ

Desh Rojana
On

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध  सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च शुरू हो गया है। राहुल गाँधी सहित विपक्ष के अन्य नेता बस से उतरकर पैदल मार्च कर रहे हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव, आइसा की नेता नेहा बोरा भी सम्मलित  हैं।

rahul gandhi

बता दे कि पैदल मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

रविवार को विपक्षी सांसदों ने CJI  सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था।

सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और कहा था कि कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है। कोर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा।
राहुल गांधी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। टीम ने नई दिल्ली में जारी प्रदर्शन और ECI में गड़बड़ी से जुड़े मुद्दों पर याचिका दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad