शनिवार-रविवार को कार्यालय खुलवाकर सोमवार तक सभी पेंडिंग शिकायतों का करवाएं समाधान : उपायुक्त

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पेंडिंग शिकायतों बारे ली अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि जिन भी विभागों की समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर शिकायतें पेंडिंग हैं वे सभी शनिवार-रविवार को कार्यालय खुलवाएंगे और सभी पेंडिग शिकायतों का सोमवार तक समाधान सुनिश्चित करवाएंगे ताकि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर शिकायतें पेंडिंग न रहें।

पलवल: उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि जिन भी विभागों की समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर शिकायतें पेंडिंग हैं वे सभी शनिवार-रविवार को कार्यालय खुलवाएंगे और सभी पेंडिग शिकायतों का सोमवार तक समाधान सुनिश्चित करवाएंगे ताकि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर शिकायतें पेंडिंग न रहें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एटीआर विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर करवाकर निर्धारित प्रोफार्मा में ही पोर्टल पर अपलोड करवाएं तथा कोर्ट से संबंधित शिकायत में कोर्ट की तारीख का एटीआर में उल्लेख करते हुए उन्हें रिजेक्ट करवाएं।उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों से संबंधित पूरा रिकॉर्ड मेंटेन करके रखें। 04
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निदान करना सरकार की और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में संबंधित अधिकारी समाधान शिविर, सीएम विंडो व जन संवाद पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करवाएं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने चंडीगढ़ से समाधान प्रकोष्ठ सहित सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल आदि पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों बारे राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली और संबंधित उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को जिला पलवल से संबंधित शिकायत बारे जानकारी उपलब्ध कराई और कहा कि जो भी शिकायतें पेंडिंग हैं उनका एक सप्ताह के अंदर-अंदर निवारण करवा दिया जाएगा।
उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की जो भी शिकायतें लंबित हैं वे उन पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन शिकायतों को शून्य पर लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो शिकायत दो या इससे अधिक बारे रिओपन हुई है उस पर एमिनेंट पर्सन के साइन करवाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी विभागाध्यक्ष नागरिक की किसी भी शिकायत को लंबित न रखें और उनका तुरंत समाधान करवाएं। बैठक में डीएमसी मनीषा शर्मा, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल