Hathin Palwal News: दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर , 23.75 ग्राम हेरोईन स्मैक) बरामद

Desh Rojana
On

एंटी नारकोटिक्स सेल  की टीम ने थाना बहीन क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार  कर आरोपियों के कब्जे से कुल 23.75 ग्राम हेरोईन स्मैक बरामद की है। अपराध  में प्रयुक्त बाइक  बरामद की है।एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हनीश  खान ने  जानकारी देते हुए  ने बताया कि 29 अगस्त  को एएसआई वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व क्राइम पड़ताल के दौरान नांगल जाट क्षेत्र में मौजूद थे।

हथीन: एंटी नारकोटिक्स सेल  की टीम ने थाना बहीन क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार  कर  आरोपियों के कब्जे से कुल 23.75 ग्राम हेरोईन स्मैक बरामद की है। अपराध  में प्रयुक्त बाइक  बरामद की है।

WhatsApp Image 2026-08-31 at 12.50.30 PM

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हनीश  खान ने  जानकारी देते हुए  ने बताया कि 29 अगस्त  को एएसआई वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व क्राइम पड़ताल के दौरान नांगल जाट क्षेत्र में मौजूद थे। उसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों  ने सूचना दी कि साकिब और सोहिल निवासी नंगला अहसानपुर, थाना मुंडकटी  हेरोईन स्मैक  बेचने का काम करते हैं।  आरोपी अभी  भी अपाचे बाइक  पर सवार होकर सेवली कट नाका, बहीन पर स्मैक  हीरोइन  बेचने के लिए खड़े हैं।

सूचना को विश्वसनीय  मानते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी  की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार  किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साकिब और सोहिल  के रूप में हुई। राजपत्रित अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक हथीन  रतनदीप बाली की मौजूदगी में जब आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली गई।  आरोपी साकिब के कब्जे से 13.38 ग्राम और आरोपी सोहिल के कब्जे से 10.37 ग्राम यानी कुल 23.75 ग्राम  स्मैक हीरोइन  बरामद हुई।

आरोपियों के खिलाफ थाना बहीन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस  दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य मुख्य तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad