Hathin Palwal News: 53 ग्राम स्मैक हिरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने थाना बहीन क्षेत्र से एक आरोपी को 53 ग्राम स्मैक हिरोइन सहित गिरफ्तार किया है।एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हनीश खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ की टीम गश्त व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में गांव कोट बस अड्डा के पास मौजूद थी।
हथीन: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने थाना बहीन क्षेत्र से एक आरोपी को 53 ग्राम स्मैक हिरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हनीश खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ की टीम गश्त व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में गांव कोट बस अड्डा के पास मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव कोट पेट्रोल पंप के पास गंदे नाले के नजदीक एक बाइक सवार को काबू किया। आरोपी की पहचान तसलीम निवासी गुराक्सर के रूप में हुई।

मौके पर राजपत्रित अधिकारी रतनदीप बाली, डीएसपी हथीन की मौजूदगी में नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 53 ग्राम स्मैक हिरोइन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ थाना बहीन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में भी खुलासा किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी गहन अनुसंधान जारी है और आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।




