14 जून तक करें आधार कार्ड को नि:शुल्क अपडेट

Desh Rojana
On

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को नि:शुल्क अपडेट कराने की तारीख बढ़ाकर 14 जून कर दी है। यह मुफ्त सेवा केवल माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है।

हथीन:  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को नि:शुल्क अपडेट कराने की तारीख बढ़ाकर 14 जून कर दी है। यह मुफ्त सेवा केवल माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए नागरिकों को नाम, जन्म तिथि, रिहायशी प्रमाणपत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है। उपायुक्त ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। नागरिक खुद भी http://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कराया जा सकता है।

20250409140409_New-Aadhaar-app

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad