किसान समझ गए हैं कि दुष्यंत उनके सबसे बड़े हितैषी : सुखराम

Desh Rojana
On

गांव स्यारौली में जेजेपी कार्यकर्ताओं ने गांव की चौपाल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठकर

हथीन। गांव स्यारौली में जेजेपी कार्यकर्ताओं ने गांव की चौपाल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठकर जनसंवाद किया। कार्यक्रम जननायक जनता पार्टी के हल्का अध्यक्ष सुखराम डागर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया I ग्रामीणों ने कार्यक्रम में पहुँचने पर जेजेपी नेताओं को गन्ना भेंट कर स्वागत सम्मान किया ।kisan
जेजेपी नेताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की विकासकारी नितियों पर लम्बी चर्चा हुई ।डागर ने कहा कि जब दुष्यंत चौटाला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री थे तब गाँवों में खूब विकास किया लेकिन आज  ग्रामीणों को सड़कों की मरम्मत के लिए भी पदयात्रा करनी पड़ती है ।गाँवों में विकास कार्य बिल्कुल बंद पड़े हैं ।
डागर ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने झूठी अफ़वाहें फैला कर दुष्यंत चौटाला को किसानों के नाम पर बदनाम करने का प्रयास किया था लेकिन आज प्रदेश का किसान समझ गया है कि दुष्यंत चौटाला किसानों का सबसे बड़ा हितैषी है ।
जनसंवाद के दौरान किसानों ने माना कि दुष्यंत चौटाला किसान आंदोलन में बेकसूर था ।जगत ताऊ देवीलाल के अधूरे सपनों को केवल दुष्यंत चौटाला ही पूरे कर सकता है ।इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता व पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के एडवोकेट नाज़िम खान,बी सी सैल से रतीपाल प्रजापति,युवा हलका अध्यक्ष मुकाबिर खान,हल्का उपाध्यक्ष रणबीर डागर,किसान सैल के जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह कूडु,मोरमल चौधरी,मूरली धर डागर,भोली डागर,ताराचंद,जगदीश मैम्बर,बच्चू सिंह,भूप
डागर,शिवराम बोहरे जी,जगत महाशय,देवीसिंह,शिव दत्त मास्टर,हरेन्द्र कुमार मास्टर,श्याम लाल प्रधान,जलसिह,विजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad