पलवल व्यापार मंडल को किया गया सम्मानित

व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने के लिए मिला सम्मान

Desh Rojana
On

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापार मंडल जिला पलवल इकाई की टीम को व्यापारियों के हितों में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, व्यापार मंडल पलवल शहरी प्रधान विनोद जैन, व्यापार मंडल हथीन प्रधान नरेश चौधरी, जिला उपप्रधान बलराम बंसल, लक्ष्मन शर्मा, युवा नेता शुभम गर्ग शामिल थे। 

 

प्रवीण बैंसला 

 

पलवल। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापार मंडल जिला पलवल इकाई की टीम को व्यापारियों के हितों में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, व्यापार मंडल पलवल शहरी प्रधान विनोद जैन, व्यापार मंडल हथीन प्रधान नरेश चौधरी, जिला उपप्रधान बलराम बंसल, लक्ष्मन शर्मा, युवा नेता शुभम गर्ग शामिल थे। 

इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के साथ प्रदेश में किसी प्रकार की ज्यादती सहन नहीं की जाएगी और ज्यादती होने नहीं देंगे। व्यापारी हित में काम करने वाली टीमों का हर मंच से सम्मान किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रदेश में लगातार लगा हुआ है। सरकार को दिवाली का त्यौहार को देखते हुए व्यापारियों को हर प्रकार का सहयोग करना चाहिए। देश व प्रदेश में लगातार छोटे व माध्यम व्यापारियों का व्यापार कम होता जा रहा है। ऑनलाइन व्यापार जो व्यापारियों का नुकसान कर रहा है सरकार को उस पर अंकुश लगाना चाहिए। जबकि बड़ी-बड़ी कंपनियां सब्जी, फल, किरायना का सामान, रेडीमेड, जनरल गुड्स व हर प्रकार का सामान बेचने से छोटे व माध्यम व्यापारियों की व्यापार खत्म होने के कगार पर है। जिसके कारण लाखों व्यापारी बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं सरकार को छोटे व माध्यम व्यापारियों की समस्या का समाधान करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में व्यापार व उद्योग बढ़ने से सरकार को पहले से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होगी और लाखों बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। इस मौक़े पर युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने भी अपने विचार रखे।

Views: 11

संबंधित समाचार