Paliwal news- सावन में भक्ति के रंग में रंगेगा पलवल, 11 तारीख परिवार मनाएगा भव्य झूला महोत्सव

बाबा श्याम का होगा भव्य श्रृंगार, झूला उत्सव व भजन-कीर्तन में शामिल होंगे राज्य मंत्री गौरव गौतम

Desh Rojana
On

सावन के पावन महीने में पलवल भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। 11 तारीख परिवार की ओर से भगवान श्री श्याम को समर्पित भव्य झूला महोत्सव का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा।

पलवल। सावन के पावन महीने में पलवल भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। 11 तारीख परिवार की ओर से भगवान श्री श्याम को समर्पित भव्य झूला महोत्सव का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

IMG_20260810_201002

महोत्सव का आयोजन 11 अगस्त 2026 को शाम 8:15 बजे श्यामा की हवेली (पप्पन प्लाजा होटल्स) में होगा। इस दौरान बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए झूला उत्सव, भजन-कीर्तन और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सावन के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम को भोग अर्पित करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि 11 तारीख परिवार द्वारा आयोजित यह झूला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारिवारिक सहभागिता का अनूठा संगम होगा। बाबा श्याम के भव्य श्रृंगार और झूला उत्सव के साथ पूरा वातावरण भजनों और जयकारों से भक्तिमय होगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Paliwal news- सावन में भक्ति के रंग में रंगेगा पलवल, 11 तारीख परिवार मनाएगा भव्य झूला महोत्सव
Palwal news- नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का गठन हरि ओम कौशिक बने अध्यक्ष, अशोक कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी
Faridabad News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघरों में 25 रुपये में उपलब्ध हैं राष्ट्रीय ध्वज : सीईओ जिला परिषद शिखा
Faridabad News : जनसुनवाई शिविर में महापौर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Faridabad News : योगेश गुप्ता और दिनेश बाठला को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर विधायक मूलचंद शर्मा ने दी बधाई