सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आत्मसम्मान और सनातन आस्था का प्रतीक : गौरव गौतम

खेल राज्य मंत्री ने श्री जंगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

Desh Rojana
On

पलवल: भारत के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से पहले स्थान पर माने जाने वाले सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से देशभर में मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष अखंड आस्था’ कार्यक्रम की श्रंखला में सोमवार को पलवल स्थित प्राचीन श्री जंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों की आस्था के प्रतीक आराध्य देव भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भव्यता और दिव्यता प्रदान की, जिससे संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया।DSC_1675 हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सोमनाथ स्वाभिमान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित प्रशासनिक अधिकारियों व अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम में अपना संबोधन देते हुए कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आत्मसम्मान और सनातन आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और इतिहास से जोडऩा है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, मंदिर समिति एवं सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में सोमनाथ मंदिर का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।DSC_1631
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि समुद्र के तट पर स्थित यह भव्य मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है। सदियों से यह मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भारतीय संस्कृति की अमर चेतना का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने नागरिकों से अपने जीवन काल में एक बार सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन अवश्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण की जीवंत गाथा भी है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जो सनातन संस्कृति के माध्यम से दुनिया में शांति स्थापित कर दुनिया को नेक रास्ते पर ले जा सकता है। उन्होंने भगवान सोमनाथ और भगवान श्री जंगेश्वर महादेव से देश-प्रदेश सहित जिलावासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा 11 जनवरी, 2026 से 11 जनवरी, 2027 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।DSC_1568
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सनातन संस्कृति सहित देश की टेक्नॉलॉजी से लेकर देश की सेनाओं को विकसित करने का काम किया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 550 वर्ष बाद अयोध्या में देश की आस्था के प्रतीक राम मंदिर का निर्माण करवाकर देश की सनातन संस्कृति को और अधिक मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि काशी में बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडॉर व उज्जैन में बाबा महाकाल कॉरिडॉर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।DSC_1645
इस भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ से देशवासियों को संबोधित किया, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से लाइव जुड़े। मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्य अतिथि सहित श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।DSC_1589
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ :
खेल राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा श्री जंगेश्वर मंदिर में सोमनाथ मंदिर निर्माण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 33333उन्होंने इस अवसर पर श्री जंगेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए मंदिर में पूर्जा अर्चना की और भगवान श्री जंगेश्वर महादेव से देश-प्रदेश सहित पलवल जिलावासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।


शहर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा :
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पलवल के प्राचीन पथवारी देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा शहर प्राचीन पथवारी देवी मंदिर से होकर श्री जंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पहुंची जहां एमडी पलवल शुगर मिल एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी द्विजा ने कलश यात्रा का स्वागत किया।DSC_1478
समारोह में डीएमसी मनीषा शर्मा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एमडी पलवल शुगर मिल द्विजा, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, सीएमओ डा. सतेंद्र वशिष्ठ, डीएसओ सुखवंत ङ्क्षसह, तहसीलदार दिनेश कुमार, डीसीडब्ल्यूओ पिंकी मोर, जिला शिक्षाधिकारी मामराज, श्री जंगेश्वर महादेव मंदिर समिति के प्रधान राकेश शर्मा (रक्की), उप-प्रधान हरीश सिंगला, सचिव अनिल शर्मा सहित समिति के सभी अन्य पदाधिकारी व सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं तथा सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad