योग दिवस को लेकर योग आयोग और आयुष विभाग ने कसी कमर

पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन, 250 छात्रों ने लिया भाग

Desh Rojana
On

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 75 दिन पूर्व ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयुष विभाग गुरुग्राम एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी और जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयों में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

सोहना: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 75 दिन पूर्व ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयुष विभाग गुरुग्राम एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी और जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयों में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शहीद श्री राजसिंह खटाना सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दमदमा ब्लॉक सोहना, शहीद करतार सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अभयपुर सहित दमदमा योगशाला में योग सहायक गीता द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास के साथ-साथ प्राणायाम भी कराया गया। साथ ही योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।IMG-20260422-WA0011गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से योग सहायक गीता द्वारा दमदमा योगशाला में महिलाओं को नियमित योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ मिले हैं। अब पुरुषों के लिए भी योग बैच निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

IMG-20260422-WA0010

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल