पंचकूला बना “प्रॉब्लम सिटी”, झूठे वादे और टूटे सपने भाजपा की पहचान — रणदीप सुरजेवाला

घोटालों की भरमार और लूट का व्यापार, यही रही भाजपा की पंचकूला सरकार — सुरजेवाला

Desh Rojana
On

नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और नगर निगम पर जमकर हमला बोला।

पंचकूला:  नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और नगर निगम पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंचकूला को योजनाबद्ध और आधुनिक शहर के रूप में बसाया था, लेकिन 12 वर्षों की भाजपा सरकार ने इसे “प्रॉब्लम सिटी” बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि “ट्रिपल इंजन सरकार” ने पंचकूला को विकास का मॉडल बनाने के बजाय “लूट का एटीएम” बना दिया है।
सुरजेवाला ने नगर निगम में हुए 160 करोड़ रुपये के घोटाले और सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घोटालों की सुई सीधे भाजपा नेताओं की ओर इशारा कर रही है, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचकूला के कई कम्युनिटी सेंटरों पर नगर निगम ने कब्जा कर रखा है, जबकि शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पंचकूला को मोहाली की तरह आईटी, मेडिकल, एजुकेशन और कॉर्पोरेट हब बनाने में पूरी तरह विफल रही है।
सुरजेवाला ने शहर में बढ़ती गंदगी, कूड़ा प्रबंधन की बदहाली, आवारा पशुओं, बंदरों और कुत्तों की समस्या, अधूरे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के वादे केवल “जुमलों के मकान” साबित हुए हैं।
उन्होंने घग्घर नदी के सौंदर्यीकरण, झील और वॉकवे निर्माण जैसे वादों को भी भाजपा का “मुंगेरी लाल का सपना” बताया। साथ ही फोर्थ फ्लोर मंजूरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर बिल्डर माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
सुरजेवाला ने कहा कि अब फैसला जनता के हाथ में है कि वह “घोटालों और झूठ” की राजनीति को चुनेगी या विकास और जनहित की सोच रखने वाली कांग्रेस को।
इस अवसर पर सुधा भारद्वाज,संजय चौहान, प्रदीप चौधरी, रविंद्र रावल, विजय बंसल, फोमलाल, अरुण मादरा, नरेश मान, अनूप कुमार, अमरिंदर कौर,सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 11.34.16 PM (1)

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल