प्रतिभा ही जीवन बदलती है-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

शिक्षा में नई उड़ान- शिक्षा मंत्री ने राजाखेडी स्कूल में किया कोचिंग क्लासेज, लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का शुभारंभ

Desh Rojana
On

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजाखेड़ी में कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ किया तथा अत्याधुनिक लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का उदघाटन किया। मंत्री ने स्कूल प्रांगण में

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजाखेड़ी में कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ किया तथा अत्याधुनिक लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का उदघाटन किया। मंत्री ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर  प्राचार्य सुमित्रा सांगवान ने मंत्री महीपाल ढांडा और डीईओ राकेश बुरा का बुके देकर स्वागत व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।  

21 PNP 02P
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजाखेड़ी में कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ लैंग्वेज लैब व लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए।

मंत्री ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हर छात्र अपने भीतर की प्रतिभा को पहचानकर ऐसा उदाहरण बनाए, जिससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हों। मंत्री ने कहा कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में हो सकती है उसे निखारने का संकल्प लें। उन्होंने विद्यार्थियों को आईआईटी, आईआईएम और अन्य राष्ट्रीय संस्थानों की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 103 बुनियाद सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां विद्यार्थियों को निपुणता और हुनर के आधार पर नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 2014 के बाद से सरकारी स्कूलों का वार्षिक परिणाम 95 प्रतिशत तक पहुंचा है। अध्यापकों की योग्यता और समर्पण ने विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयां दी हैं। मंत्री ने सुपर 30 जैसे मॉडल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का वातावरण बनाया जा रहा है। डीईओ राकेश बूरा ने बताया कि स्कूल में सुपर 40 बैच की शुरुआत की गई है, जिसका लाभ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवश्य मिलेगा।  प्राचार्य सुमित्रा सांगवान ने बताया कि उनके प्रयासों से स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 750 से बढकर 1600 तक पहुंच चुकी है।  स्कूल प्रबंधन ने पांच विधवाओं व एक बेसहारा महिला को दवाइयों की किट वितरित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरुदेव, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, बलवान शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीन, पार्षद संधू, बीटू प्रजापत, आशु शर्मा, गुलाब पांचाल, राजवीर मलिक, नरेश, धर्मवीर एमएमसी प्रधान व राजू पहलवान आदि मौजूद रहे l

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

Desh Rojana Hiring Ad