Bawal Rewari news: बावल मेन बाजार में चला पीला पंजा

नालों पर बनी दुकान और टीन शेड वाले अतिक्रमण हटाए गए

Desh Rojana
On

मंगलवार को बावल में नगर पालिका के दस्ते ने शाम 4 बजे बाद नपा सचिव अनिल कुमार की अगुवाई में अंबेडकर चौक पर पीला पंजा चलाकर सड़क के साथ बने मल निकासी नाले पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। पुलिस बल की मदद से यह कार्यवाही करीब 2 घंटे तक चली। इस वजह से स्थानीय दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल देखा गया।

बावल:  मंगलवार को बावल में नगर पालिका के दस्ते ने शाम 4 बजे बाद नपा सचिव अनिल कुमार की अगुवाई में अंबेडकर चौक पर पीला पंजा चलाकर सड़क के साथ बने मल निकासी नाले पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। पुलिस बल की मदद से यह कार्यवाही करीब 2 घंटे तक चली। इस वजह से स्थानीय दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। 
इस अभियान को लेकर नपा सचिव अनिल कुमार ने कहा कि स्थानीय अंबेडकर चौक पर नगर पालिका की 10 दुकानों के सामने टीन शेड डालकर और सड़क पर समान फैलाकर दुकानदारों ने पक्के नाले पर अतिक्रमण कर रखा था, जिसको आज जेसीबी की मदद लेकर हटा दिया गया। इनकी वजह से इस नाले की सफाई करने में परेशानी आ रही थी। बार-बार नोटिस देने जाने के बाद भी दुकानदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो नपा को यह कार्यवाही करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। 

WhatsApp Image 2026-06-03 at 12.09.44 AM
नपा बावल की टीम अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए।


इस अवसर पर उनके साथ कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार, एम ई सुनील कुमार, सफाई अधीक्षक कमल कुमार, सफाई दरोगा नैना सहित पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। 
फोटो कैप्शन : बावल के अंबेडकर चौक पर चल पीने दुकानों के सामने चले पीले पंजे की छायाचित्र भेजे जा रहे हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad