Palwal News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई
बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति से राष्ट्र निर्माण में सहभागिता हेतु जागरूक करना और नायक वीर विनायक सावरकर ने अपने देशभक्ति के अनोखे जज्बे से बुलंद भारत का निर्माण किया और क्रांतिकारियों के अग्रणी बन गए।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत पलवल एवं स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पलवल के संयुक्त तत्वावधान से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक के मार्गदर्शन में धूमधाम से मनाई गई। 
बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति से राष्ट्र निर्माण में सहभागिता हेतु जागरूक करना और नायक वीर विनायक सावरकर ने अपने देशभक्ति के अनोखे जज्बे से बुलंद भारत का निर्माण किया और क्रांतिकारियों के अग्रणी बन गए। सावरकर ने अपने उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि, सफल जीवन और सुनहरी आशाओं को त्याग कर भारत माता के लिए स्वयं बलिदान कर दिया। उन्होंने भारत भूमि की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी ताकतों से लड़ना अपना गौरव समझा। अखिल भारतवर्ष ने स्वतंत्र वीर की उपाधि से विभूषित किया। जिले सिंह ने कहा कि भारतवासियों पर हो रहे अंग्रेजों के अत्याचार वीर सावरकर को सहन न हुए। मैं गुप्त संस्थाएं खोलूंगा, शस्त्र बनाऊंगा और समय आने पर हाथ में लेकर भारत माता की स्वतंत्रता के लिए लड़ता-लड़ता मरूंगा। भारत माता के सच्चे सपूत वीर सावरकर ने युवाओं में देशभक्ति का अनोखा जोश भरा। मुख्य वक्ता श्री विजय सिंह ने कहा कि वीर सावरकर में अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता थी। अभिनव भारत राजनीतिक दल का निर्माण कर राष्ट्र को नई ऊर्जा प्रदान की। देशभक्त कामा ने वीर सावरकर द्वारा स्वीकृत भारत का स्वतंत्र राष्ट्रीय ध्वज विदेश में फहराकर साहसपूर्ण का कार्य किया। युवाओं ने देशभक्ति भाषण और Quiz प्रतियोगिता एवं कविता अगर हम नहीं देश के काम आए, धरा क्या कहेगी गगन क्या कहेगा, की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर उदय सिंह, पवित्रा, विनय, तेजवीर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




