रेवाड़ी और कोसली में पुष्प अभियान के तहत वितरित किए फूलों के पौधे

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रतिनिधि निशांत और कोसली विधायक अनिल यादव ने किया अभियान का शुभारंभ

Desh Rojana
On

' रेवाड़ी पुष्प अभियान' के तहत रेवाड़ी और कोसली में मृदुल आश्रय संस्था के संचालक देवेंद्र रुस्तगी व उनके सहयोगी सेवानिवृत्त प्राचार्य

' रेवाड़ी पुष्प अभियान' के तहत रेवाड़ी और कोसली में मृदुल आश्रय संस्था के संचालक देवेंद्र रुस्तगी व उनके सहयोगी सेवानिवृत्त प्राचार्य राजीव रुस्तगी ने फूलों के पौधों का निशुल्क वितरण किया। 
रेवाड़ी में अभियान का शुभारंभ बीआरसी ऑफिस परिसर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र निशांत यादव ने किया। इस अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों और नागरिकों को फूलों के पौधे वितरित किए गए।
उधर कोसली में इस अभियान का शुभारंभ विधायक अनिल यादव ने कोसली में शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को फूलों के पौधे बांटकर किया। IMG-20251115-WA0018
उन्होंने मृदुल आश्रय संस्था के संचालक देवेन्द्र रुस्तगी का इस पुण्य कार्य के लिए सराहना की और सभी से आह्वान किया कि वे इन फूलों के पौधों को लगाकर रामजी जयमल के सपने को साकार करने में अपना पूर्ण सहयोग दें। 
मृदुल आश्रय संस्था के संचालक देवेंद्र रुस्तगी ने बताया कि फ्लोवर मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर सिरसा जिला के दडबी गांव निवासी डा. रामजी जयमल के पूरे हरियाणा की धरा को रंग बिरंगे फूलों से गुलजार करने और वातावरण को खुशहाल बनाने के अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उनकी संस्था द्वारा रेवाड़ी पुष्प अभियान की शुरूआत की गई है। गत कई वर्षों से फूलों के पौधों का वितरण कार्य जिला एवं खंड शिक्षा कार्यालय रेवाड़ी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में एलिगेंट सोसाइटी के संस्थापक रिपु दमन गुप्ता का योगदान सराहनीय रहा है। रेवाड़ी जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां से फूलों के पौधे पानीपत और करनाल जिले तक जाते हैं जहां स्कूलों के संचालक बेसब्री से इनका इंतज़ार करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को फूलों के पौधे प्रात: आठ बजे मृदुल आश्रय संस्था द्वारा पायलट चौक स्थित रेजांगला पार्क पर वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर रेवाड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा, जाटूसाना के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, मनोज यादव, पृथ्वी सिंह यादव, दयाराम यादव, सुरेंद्र सिंह यादव और कुलदीप रुस्तगी आदि उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad