बुधवार की देर शाम रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा दिया है। “ट्रिपल इंजन सरकार” के लक्ष्य के साथ भाजपा ने जनसभाओं, रोड़ शो और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से चुनावी अभियान को तेज़ कर दिया है।
रेवाड़ी। बुधवार की देर शाम रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा दिया है। “ट्रिपल इंजन सरकार” के लक्ष्य के साथ भाजपा ने जनसभाओं, रोड़ शो और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से चुनावी अभियान को तेज़ कर दिया है।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज रेवाड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं को संबोधित किया। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज रेवाड़ी में भाजपा की चेयरमैन प्रत्याशी विनीता पीपल और भाजपा वार्ड पार्षदों के समर्थन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। अग्रवाल भवन में नायब सिंह सैनी की सरकार के दो मंत्रियों का स्वागत करते हुए अग्रवाल समाज के लोग। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं और मजबूत नेतृत्व के लिए भाजपा का समर्थन जरूरी है। इस मौके पर मंत्री आरती राव ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि माजरा में लगभग 1300 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दक्षिणी हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगा।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी बाईपास, जो लगभग 800 करोड़ रुपए की लागत से बना है, आज जिले की पहचान बन चुका है और इससे लोगों को जाम से बड़ी राहत मिली है। बाईपास की आधुनिक संरचना और सुंदरता लोगों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया कि धारूहेड़ा में 12 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से 6 - बे बस स्टैंड, रेवाड़ी में 65 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से 18 - बे आधुनिक बस स्टैंड और कोसली में 11 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसके अलावा भाड़ावास फ्लाईओवर लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हो चुका है, जबकि 292 करोड़ रुपए की लागत से मसानी बैराज क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। जिले के अस्पतालों में सीटी स्कैन, एक्स - रे, अल्ट्रासाउंड और एआई आधारित हेल्थ एटीएम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को दूर करने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने से पहले जिले में सालभर में करीब ढाई लाख ओपीडी होती थी, मगर अब यह संख्या बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई है। यह सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में मेहनत और जनता के विश्वास का प्रमाण है।
मंत्री आरती राव ने कहा कि पहले आईपीडी की संख्या लगभग 20 हजार थी, जो अब बढ़कर 32 हजार तक पहुंच गई है। मेजर सर्जरी पहले करीब 3 हजार होती थीं, जो कि आज बढ़कर लगभग साढ़े 4 हजार हो चुकी हैं। वहीं डिलीवरी के मामलों में भी बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है, जो पहले 3 हजार के आसपास थी और आज 5 हजार तक पहुंच गई है। ये आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं हैं, बल्कि यह प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में मेहनत और जनता के विश्वास का प्रमाण हैं। हमारा उद्देश्य है कि हरियाणा का हर नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाए और स्वस्थ जीवन जी सके।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा के मिल रहे जनसमर्थन को लेकर कहा कि उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि जनता विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह एकता और जनसमर्थन आने वाले चुनावों में भाजपा की बड़ी ताकत बनेगा और दक्षिणी हरियाणा में विकास को नई गति देगा।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल, जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, मंत्री विपुल गोयल, रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह, गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा, पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और मानेसर से मेयर इंद्रजीत यादव, अग्रवाल सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, वैश्य समाज के प्रधान बृजलाल गोयल, यूथ प्रधान दीपक अग्रवाल, महावर समाज के प्रधान राजीव डाटा के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।