Rewari News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 36.18 लाख की ठगी

चौथा आरोपी एमपी से गिरफ्तार

Desh Rojana
On

साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में नगर के सर्कुलर रोड़ निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में नगर के सर्कुलर रोड़ निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान एमपी के जिला राजगढ़ के चारागंज तलेनी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ बंटी शर्मा के रूप में हुई।
31 Rwr Wad 4
रेवाड़ी में साइबर ठगी का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
पुलिस के मुताबिक गत वर्ष 23 अगस्त को स्थानीय सर्कुलर रोड़ निवासी धीरज शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश करने का विज्ञापन देकर अंकित के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसे शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने के टिप्स दिए गए। 
इसके बाद उससे अलग-अलग बैंक खाता नंबरों पर शेयर खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए गए। उससे 20 जुलाई 2025 से 19 अगस्त 2025 तक 10 बैंक खातों में कुल 36,18,080 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। उसके शेयर खाते में लगभग 4.33 करोड़ रुपए दर्शाए गए। जब उसने यह राशि निकालने का प्रयास किया, तो उससे 10 लाख रुपए और ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। 
इस पर उसने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज कराया जिसके बाद इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों हर्ष कदम, दीपक सिंह चौहान व फैजान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने अभिषेक शर्मा उर्फ बंटी शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हर्ष कदम व दीपक सिंह चौहान का बैंक खाता 20 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad