आरडब्ल्यूए सेक्टर 2 आईएमटी बावल के सर्व सहमति से तीसरी प्रधान चुने गए सतपाल ढिल्लो
आगामी तीन साल होगा उनका कार्यकाल विशेष बैठक में कार्यकारिणी भी चुन ली गई
रविवार को आरडब्ल्यूए सेक्टर 2 आईएमटी बावल के सदस्यों की अहम बैठक में सर्व सहमति से सतपाल ढिल्लो को तीसरी बार प्रधान चुन लिया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी सदस्यों
रविवार को आरडब्ल्यूए सेक्टर 2 आईएमटी बावल के सदस्यों की अहम बैठक में सर्व सहमति से सतपाल ढिल्लो को तीसरी बार प्रधान चुन लिया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी सदस्यों का एक बार फिर उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।
उक्त संस्था के कार्यालय के सामने पार्क में आयोजित इस बैठक में सभी संस्था सदस्य शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी गई और इन पदाधिकारियों के कार्यों पर संतोष जताया गया। बाद में नए प्रधान के रूप में सतपाल ढिल्लो के नाम का प्रस्ताव आया, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया। इस प्रकार वे इस संस्था के तीसरी बार प्रधान चुन लिए गए, जिनका कार्यकाल तीन साल का होगा। उनके साथ ही नई कार्यकारिणी भी मनोनीत कर दी गई, जिनमें जोगेंद्र सिंह को उप प्रधान, नरेंद्र कुमार को सचिव, राजेन्द्र सिंह को सह-सचिव, राजेश भारद्वाज को कोषाध्यक्ष जबकि विनोद कुमार, मिंटू ढिल्लो, विजय सिंह, राजेन्द्र पाल, अमित सिंह और सुमेर सिंह कार्यकारिणी सदस्य बतौर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल हैं। 

बैठक में ओमप्रकाश, नवल किशोर, महेन्द्र सिंह, जिले सिंह, पूर्ण सिंह, महेन्द्र पाल, होशियार ढिल्लो, धर्मबीर सिंह, शशिकांत, एडवोकेट बलजीत ढिल्लो, उप चेयरमैन दिलबाग सिंह, हुकम सिंह ढिल्लो, सतीश ढिल्लो एचआर मैनेजर, विकास शर्मा, अनूप सिंह, कमल सिंह, कृष्ण ढिल्लो, भीम सिंह प्रॉपर्टी डीलर, रतन लाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, विजेन्द्र मास्टर, मुंशीराम, महाबीर, संजय छाबड़ा, परमवीर सिंह, सोमवीर सिंह, लाला जी आदि मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



