दिल्ली: मालवीय नगर में होटल में भीषण आग, 40 से ज्यादा लोग फंसे

Desh Rojana
On


सुबह के वक्त मालवीय नगर स्थित Flourish Stay Hotel में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दर्जनों मेहमानों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की थी। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

दिल्ली की एक शांत सुबह , लेकिन कुछ ही पलों में यह शांति अफरा-तफरी में बदल गई। सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच, दिल्ली के हौजरानी इलाके में रहने वाले मोहम्मद शाहरुख रोज़ की तरह काम पर निकले ही थे कि मालवीय नगर पहुंचते ही उनकी नज़र एक खौफनाक मंजर पर पड़ी- Flourish Stay होटल से काला धुआं आसमान में उठ रहा था।bf8043bf-3a66-447d-a3dd-4fb353be5251 शाहरुख तुरंत होटल के पास पहुंचे, जहां उनके चाचा और भाई पहले से ही रेस्क्यू में जुटे थे और ऊपर फंसे लोगों को बचाने के लिए होटल के नीचे गद्दे लगा रहे थे।

जैसे ही गद्दे लगाए गए, होटल की खिड़कियों से सबसे पहले स्टाफ के लोग बाहर कूदते दिखाई दिए और तभी यह साफ़ हुआ कि अंदर 40 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या विदेशी मेहमानों की है। कई गेस्ट गहरी नींद में थे, जिन्हे  आग की भनक तक नहीं लगी थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन सड़कों पर जाम होने की वजह से फायर ब्रिगेड  को मौके पर पहुंचने में कुछ देर लग गई। होटल के सामने गद्दों की दुकान चलाने वाले अरमान खान ने बता की ग्राउंड फ्लोर पर आग इतनी भयानक थी कि न कोई अंदर जा सकता था और न ही बाहर निकल पाना संभव था। तीनों फ्लोर पर फंसे लोग खिड़कियों से जान बचाने की कोशिश कर रहे थे।

वही जब तक फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी रही, हालात और ज्यादा बिगड़ चुके थे। आग पर काबू पाने के बाद करीब 10 से 12 लोग अंदर गए , जहां धुएं की वजह से कई लोग बेहोश हालत में पड़े मिले।ec189834-8eaf-49f9-8e91-d861e0ea9c3e उन्हें चादरों में लपेटकर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू में शामिल लोगों के मुताबिक करीब 40 से 45 लोगों को सुरक्षित बाहर लाया गया। वहीं  अंदर धुआं इतना घना था कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। और आपको बता दें की फर्स्ट फ्लोर के रिसेप्शन पर बैठी एक युवती उसी हालत में जली हुई मिली। बेसमेंट तक आग नहीं पहुंची थी, इसलिए शटर काटकर वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। करीब 20 से 25 लोगों को चादरों के सहारे बाहर लाया गया। कई लोगों को मौके पर ही CPR दिया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad