मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन 13 मई को

Desh Rojana
On

फरीदाबाद।मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद द्वारा दिनांक 13 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बड़खल के प्रांगण में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।rojgar_melaमंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि इस रोजगार मेले में 5 से 7 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाए भाग लेंगी, साथ ही कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा निशुल्क कौशल ट्रेनिंग के लिए चयन किया जायेगा। जिसमें 10वी, 12वी, ITI व स्नातक के बेरोजगार प्रार्थियो को निजी संस्थापनाओं में समायोजन हेतु अवसर उपलब्ध करवाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा तथा ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने इस साल 12वीं की परीक्षा में भाग लिया हैं वह भी इस अवसर का लाभ उठाएं।
उन्होंने सभी नौकरी के इच्छुक युवाओं से आग्रह है क़ी वे अपने बायोडाटा (Resume) की 4-5 प्रतियों को साथ लेकर उक्त मेले में भाग ले व इस अवसर का लाभ उठाएं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad