Palwal news विश्व साइकिल दिवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में साइकिल का उपयोग करने की शपथ और साइकिल यात्रा निकालते हुए इसे जीवन में अनिवार्य होने का संदेश दिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी से साइकिल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की विशेष अपील करना है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत पलवल द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में साइकिल का उपयोग करने की शपथ और साइकिल यात्रा निकालते हुए इसे जीवन में अनिवार्य होने का संदेश दिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी से साइकिल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की विशेष अपील करना है।
प्रिंसिपल जिले सिंह ने संदेश हुए कहा, “आज देश की युवा शक्ति से विशेष अपील करना चाहता हूं। साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यह केवल एक व्यायाम या एक दिन की हॉबी नहीं, बल्कि सशक्त और स्वस्थ जीवन शैली की पहचान है। साइकिल हमें फिट रखती है, शरीर को ऊर्जावान बनाती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखती है। कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि साइकिलिंग को पर्यावरण संरक्षण का सबसे सस्ता, सुंदर और टिकाऊ माध्यम बताते हुए कहा कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से प्रदूषण कम होगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और देश को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए साइकिल एक प्रभावी और सकारात्मक समाधान है।
अनुदेशक विजय सिंह ने ‘फिट इंडिया’ आंदोलन के तहत चलाए जा रहे ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों युवा इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और इसे जन आंदोलन का रूप दे रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस अभियान को मिल रहे स्नेह, समर्थन और ऊर्जा के लिए उनका हृदय से आभार है।
उदय सिंह ने बताया कि आने वाले रविवार को पूरे देश में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन विश्व साइकिल दिवस को समर्पित होगा। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे उत्साहपूर्वक इसमें भाग लें। युवाओं से फिट इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने और अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इससे जोड़ने की अपील की।पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा, “इस खास दिन पर हम सभी संकल्प लें कि साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे और एक फिट, स्वस्थ तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, विनय कुमार, ब्रह्मप्रकाश, पवित्रा, सुरजीत, भीमसेन आदि गणमान्य व्यक्ति एवं युवा मुख्य रूप शामिल रहे




