आपसी सहमति से सुलझेंगे चेक बाउंस विवाद, 30 मई को विशेष लोक अदालत का आयोजन

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणपंचकूला के निर्देशानुसार दिनांक 30 मई 2026 को पूरे हरियाणा राज्य में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

फरीदाबाद: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणपंचकूला के निर्देशानुसार दिनांक 30 मई 2026 को पूरे हरियाणा राज्य में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव ने बताया कि जिन व्यक्तियों के चेक बाउंस से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित हैं और वे अपने मुकदमे का समाधान आपसी सहमति से करवाना चाहते हैंवे अपने संबंधित न्यायालय में दिनांक 29 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपने मामले को विशेष लोक अदालत हेतु विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं।PN_2उन्होंने आगे बताया कि चेक बाउंस मामलों से संबंधित जो अपीलें लंबित हैंउन्हें भी इस विशेष लोक अदालत में शामिल किया जाएगाताकि पक्षकार आपसी समझौते के माध्यम से अपने विवाद का शीघ्रसरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त कर सकें।

सीजेएम रितु यादव ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने पर पक्षकारों का समयधन एवं ऊर्जा की बचत होती है तथा विवाद का समाधान बिना किसी अनावश्यक देरी के हो जाता है। लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है और यह सभी पक्षों पर मान्य होता है।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरणफरीदाबाद के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्पलाइन नंबर 0129-2261898 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

नूंह कंज्यूमर कोर्ट बना आम लोगों के लिए आसान न्याय का जरिया : वाहन, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक मामलों में उपभोक्ताओं को राहत, उपभोक्ताओं को मिल रहा त्वरित न्याय, बढ़ा भरोसा।
बरसात से पहले नाले और नालियों और तालाबों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी:- धीरेंद्र खड़गटा
पश्चिम बंगाल के अंतिम फेस के चुनाम में आज 142 सीटों पर होगा मतदान, क्या TMC के इस अभेद्य किला को ध्वस्त कर पाएगी BJP .
लोकतंत्र के उत्सव में 'अंधेरा', सोनागाछी की 150 यौनकर्मी वोट से वंचित, प्रशासन के वादे निकले खोखले।
अंगदान की नई क्रांति की सूत्रधार बनीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव