डीसी आयुष सिन्हा ने 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की गैस व ईंधन आपूर्ति की समीक्षा

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए टीमों को और सक्रिय कर दिया जाए। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल और पीएनजी आपूर्ति को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

 

फरीदाबाद:-हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए टीमों को और सक्रिय कर दिया जाए। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल और पीएनजी आपूर्ति को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरान्त उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि जिले में एलपीजी की कोई वास्तविक कमी नहीं है और किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में जो उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन लेने के इच्छुक हैं, लेकिन किन्हीं तकनीकी कारणों या आपत्तियों की वजह से उन्हें कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है, उन बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने  स्पष्ट किया कि फरीदाबाद में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी किसी भी शिकायत पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा ताकि अधिक से अधिक घरों को स्वच्छ ईंधन से जोड़ा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि डी-डुप्लीकेशन प्रक्रिया के तहत डेटा की जांच की जाए ताकि एक ही पते पर दोहरे कनेक्शनों को चिन्हित किया जा सके।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 10.47.44 PM (3)

डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को उच्च खपत वाले इलाकों को चिन्हित करने को कहा है जहाँ औद्योगिक लेबर और कम आय वर्ग के लोग अधिक संख्या में रहते हैं। डीसी ने तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में छोटे सिलेंडरों की सप्लाई चेन को मजबूत किया जाए ताकि गरीब और जरूरतमंद आबादी को ईंधन के लिए भटकना न पड़े और वे कालाबाजारी का शिकार होने से बच सकें।

उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे खाद्य व्यापारियों को भी इस व्यवस्था का लाभ देने की बात कही और स्थानीय इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही गैस लें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

समीक्षा बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, डीआरओ विकास, डीएफएससी कविता सिंह, डीपीआरओ मूर्ति दलाल सहित ऑयल कंपनियों के अधिकारी, विभागीय कर्मचारी अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad