ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं : डीसी

सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आयुष सिन्हा आज सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बने वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

फरीदाबाद। जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आयुष सिन्हा आज सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बने वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उनके साथ सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया।PN_4 (1)
इस दौरान अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा, फायर एक्सटिंगिशर की उपलब्धता और सीसीटीवी सिस्टम की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कैमरे लगातार सक्रिय स्थिति में रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहें और आवश्यक सुधार तुरंत लागू करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।