faridabad news: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची : डीसी आयुष सिन्हा
- 01 जुलाई 2026 अर्हता तिथि मानकर होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के लिए 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।
फरीदाबाद: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के लिए 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 05 जून 2026 से 14 जून 2026 तक मतदाता सूची की तैयारी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण तथा आवश्यक सामग्री की छपाई का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) भी पूर्ण कर लिया जाएगा।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से 18 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके पश्चात 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

About The Author
संबंधित समाचार



