Ratia Sirsa news: सांसद कुमारी सैलजा ने रतिया में लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Desh Rojana
On

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को रतिया स्थित रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान रतिया के एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने देश में बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

रतिया: सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को रतिया स्थित रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान रतिया के एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने देश में बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मिडल ईस्ट में लंबे समय से ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने संभावित प्रभावों को लेकर पहले से कोई ठोस तैयारी नहीं की। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे हर वस्तु महंगी होती जा रही है और आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार को समय रहते ऐसे प्रबंध करने चाहिए थे जिससे देशवासियों को राहत मिलती, लेकिन सरकार की लापरवाही का खामियाजा अब समाज के हर वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। हरियाणा की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार का सिस्टम पूरी तरह जाम हो चुका है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन और जाम लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध, हत्या और हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस मौके पर पांच बार नगर पार्षद रहे अजमेर सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।इस मौके पर
कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष परमजीत कौर गरोहा व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 6.05.10 PM (1)

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Kaithal News: लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें--अधिकारियों को जल्द समाधान करने के दिए निर्देश।
Palwal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हरित ऊर्जा और आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा आगे : गौरव गौतम
Palwal News: पलवल का महर्षि दयानंद चौक पलवल को प्रदान करेगा आधुनिक पहचान : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
Faridabad News : स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित
Palwal News : एसपीएस इंटरनेशनल में सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन