नारी शक्ति वंदन अभियान: गांव-गांव पहुंची भजन पार्टी, महिलाओं को किया जागरूक

Desh Rojana
On

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सूचीबद्ध भजन पार्टी ने विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीण महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

फरीदाबाद: नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सूचीबद्ध भजन पार्टी ने विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीण महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। टीम ने कार्यक्रमों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और महिला हितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया।

PN_6 (1)
भजन पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया और योजनाओं के बारे में विस्तार से जाना।
इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार जनहित में जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने कहा कि विभागीय टीम द्वारा इन योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। अभियान के तहत आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad