जिला फरीदाबाद में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत

- लोक अदालत में सभी प्रकार के आपसी सहमति योग्य मामले लिए जाएंगे

Desh Rojana
On

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को किया जा रहा है। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में संपन्न होगा।

फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को किया जा रहा है। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में संपन्न होगा। लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव के सक्षम नेतृत्व में किया जा रहा है।

OIP
सीजेएम रितु यादव ने बताया कि इस लोक अदालत में सभी प्रकार के ऐसे मामले लिए जाएंगे, जिनका निपटारा आपसी सहमति से संभव हो सके। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र, सुलभ एवं किफायती समाधान सुनिश्चित करना है।
सीजेएम रितु यादव ने आमजन से अपील की है कि जिन भी पक्षकारों के मामले लंबित हैं, वे लोक अदालत के माध्यम से अपने विवादों का निपटारा कर लाभान्वित हों। लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाए गए मामलों का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा और इसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad