मंत्री मनोहर लाल के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बल्लभगढ़ विधायक ने कार्यालय पर यज्ञ-हवन का आयोजन किया
इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने भगवान से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।
बल्लभगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने कार्यालय पर यज्ञ-हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने भगवान से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।
साथ ही सभी को पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत किया और युवाओं को “बिना पर्ची, बिना खर्ची” योग्यता के आधार पर नौकरियां देने की परंपरा शुरू की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई नीतियों ने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी जनकल्याणकारी नीतियों का अनुसरण आज देश के अन्य प्रदेश भी कर रहे हैं।
विधायक शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के चौमुखी विकास का इतिहास भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में रचा गया है, जिसे आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास कार्यों की गति निरंतर बढ़ रही है और सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने गौ सेवा को बढ़ावा देते हुए गांव छायंसा स्थित गौशाला द पिंजरापोल सोसायटी को सरकार की ओर से प्राप्त 33 लाख 89 हजार 280 रुपये की धनराशि का चेक संस्था के प्रतिनिधि स्वराज भाटी एवं गौशाला के पदाधिकारियों को सौंपा। इसके अलावा गांव मोहना की गौ सेवा समिति को भी गौ सेवा आयोग हरियाणा सरकार की ओर से गौ माताओं की सेवा और देखभाल के लिए 5 लाख 83 हजार 740 रुपये की राशि का चेक समिति के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड जीत के उपलक्ष्य में मिठाइयां भी बांटी गईं।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा बाजार पहुंचे और श्री महेश मित्तल की दुकान पर आयोजित लड्डू वितरण कार्यक्रम में भाग लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन-दूनी रात-चौगुनी प्रगति करते हुए आगे बढ़ रहा है और देश-प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयां स्थापित हो रही हैं।
विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने,जन सुविधाओं को बढ़ाने बड़े-बड़े पुल निर्माण जैसी सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पार्षद रवि भगत, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद महेश गोयल,टिपरचंद शर्मा,पारस जैन, बृजलाल शर्मा,पी एल शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज, पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश,बुद्धा सैनी, महावीर सैनी,अनुराग गर्ग,विपिन त्यागी,कुलदीप मथारू,गौरव विरमानी,कार्तिक वशिष्ठ,नवीन वशिष्ठ,स्वराज भाटी, सुषमा यादव,बांके बिहारी,शिवानी दीक्षित,पवन कुमार,नंद किशोर वैष्णव,सतवीर वैष्णव,नीलम चौधरी,अभिषेक दीक्षित,सुनील शास्त्री, भारत शर्मा,सुनील कौशिक,लोकेश गांधी,चंद्रसेन शर्मा ,प्रमोद राणा प्रधान आईएमटी,तपन सिंह,सचिन गर्ग,शिव प्रसाद गौड के अलावा मार्केट एसोसिएशन के सदस्य राजीव गौरा डॉ मोंगा,राजकुमार तंवर ,सोनू ठुकराल भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




