अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में नूंह में विशेष योग शिविरों का आयोजन*

आंगनवाड़ी केंद्रों पर 27 अप्रैल से 01 मई तक चल रहे योग शिविर, गर्भवती महिलाओं, बच्चों व आमजन को मिल रहा लाभ

Desh Rojana
On

आयुष विभाग नूंह तथा हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 75 दिन पूर्व विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

नूंह:
आयुष विभाग नूंह तथा हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 75 दिन पूर्व विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 01 मई 2026 तक आंगनवाड़ी केंद्र, नूंह सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में दिव्यांगजन, वृद्धजन, गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग, नूंह के अंतर्गत कार्यरत आयुष सहायकों द्वारा इन शिविरों में योगाभ्यास करवाया जा रहा है तथा योग के महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कुमार एवं योग विशेषज्ञ डॉ. रामावतार शर्मा ने बताया कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक लचीलापन, मजबूती और संतुलन में वृद्धि होती है। योग तनाव को कम करने, पाचन क्रिया में सुधार लाने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने तथा मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक है। इसके साथ ही योग एंजायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को कम करने में भी लाभकारी है।

WhatsApp Image 2026-04-30 at 12.42.14 AM
उन्होंने बताया कि योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के लिए भी यह अत्यंत उपयोगी है। विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इन योग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad