नगर निगम आयुक्त ने 9 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

चार्ज ऑफिसर सुमन रतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का कार्य भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेशों की अवहेलना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फरीदाबाद।
भारत सरकार द्वारा कराई जा रही जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेते हुए फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने फरीदाबाद स्थित डी ए वी मैनेजमेंट कॉलेज से जनगणना कार्य के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए गए 9 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा उनके वेतन को रोकने के लिए मैनेजमेंट को निर्देश जारी किए हैं।IMG-20260426-WA0015

चार्ज ऑफिसर सुमन रतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का कार्य भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेशों की अवहेलना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा जनगणना कार्य में निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते मुख्य जनगणना अधिकारी द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से निभानी होगी, अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad