Gurugram News : जनगणना में कोताही बरतने वाले 11 लोगों पर एफआईआर 

जनगणना के कार्य को गंभीरता से लें, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : निगम कमिश्नर 

Desh Rojana
On

नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने जनगणना से जुड़े कार्य को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना के कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए।

गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने जनगणना से जुड़े कार्य को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना के कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। जनगणना के कार्य को गंभीरता से लें। इस काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने वाले 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई।IMG-20260519-WA0021
आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनगणना के कार्य में मिली सभी जिम्मेदारी को अधिकारी व कर्मचारी अपना कर्तव्य समझते हुए समय पर पूरा करें। जनगणना के माध्यम से ही भविष्य की योजना, परियोजनाओं का खाका तैयार किया जाता है। जनगणना के वास्तविक आंकड़े के अनुसार ही आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे जनगणना का कार्य अपेक्षा के अनुसार नहीं है। पर्याप्त संसाधन और मैनपावर के बावजूद परिणाम में कमी है। इस दौरान आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त, उप-निगम आयुक्त,एक्सईएन और एसडीओ को सूक्ष्म मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिन एन्यूमरेटर ने ऐप पर डाटा अपलोड नहीं किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें। आयुक्त ने निगम के संयुक्त आयुक्त और जनगणना के नोडल अधिकारी पुनीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि सीएससी सेंटर संचालक और स्कूलों के प्रतिनिधि यदि जनगणना के काम में सहयोग नहीं कर रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षा बोर्ड को लिखते हुए उन पर कार्रवाई करें। इसके अलावा कोताही बतरने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं।
आयुक्त के आदेशों पर मंगलवार को जनगणना के काम में कोताही बरतने वाले 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। 8 लोगों के खिलाफ मानेसर थाना, 3 लोगों के खिलाफ थाना खेड़की दौला में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
बैठक में संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, लोकेश यादव, उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, एक्सईएन मंदीप धनखड़, सुशील ठाकरान, वासू बग्गन, एसडीओ विकास शर्मा, संजोग शर्मा, अनिल मलिक, शशिकांत, विपिन बूरा, रविंद्र दहिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad