Gurugram news: तीन दिन में सरस्वती कुंज की 900 झुग्गियां मिट्टी में मिलाई

सरकारी जमीन पर झुग्गियों से किराया वसूल रहे थे भू माफिया

Desh Rojana
On

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) शाखा द्वारा सरस्वती कुंज, सेक्टर-53 में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी व्यापक अभियान चलाया गया।

गुरुग्राम: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) शाखा द्वारा सरस्वती कुंज, सेक्टर-53 में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी व्यापक अभियान चलाया गया। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में पुलिस थाना सेक्टर-53 की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान करीब 900 अवैध झुग्गियों को हटाया गया। विभाग के अनुसार ये झुग्गियां लगभग चार एकड़ सरकारी भूमि, करीब 26 प्लॉटों एवं यूडी भूमि पर अवैध रूप से बनी हुई थीं।सोमवार से लगातार जारी इस अभियान के दौरान भारी पुलिस बल एवं मशीनरी की सहायता से कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। विभाग का कहना है कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन समय के साथ दोबारा अवैध कब्जे कर लिए जाते हैं। इसी को देखते हुए इस बार लगातार अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को पूर्ण रूप से खाली कराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 7.33.02 PM

गौरतलब है कि गुरुग्राम के उपायुक्त एवं सरस्वती कुंज कॉलोनी बोर्ड के प्रशासक उत्तम सिंह के निर्देशों के बाद डीटीपी एनफोर्समेंट अमित मधोलिया द्वारा सोमवार से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। सरस्वती कुंज कॉलोनी में लंबे समय से प्लॉटों के मालिकाना हक को लेकर विवाद बना हुआ है।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विभाग द्वारा क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को अवैध कब्जों के प्रति जागरूक किया गया है। साथ ही अवैध रूप से किराया वसूली करने वाले लोगों की पहचान के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।डीटीपीई अमित मधोलिया ने कहा कि सरस्वती कुंज में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में बिना अनुमति किए गए अवैध निर्माणों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई एवं तोड़फोड़ अभियान जारी रहेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad