बेहतर भारत निर्माण में नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: राव नरेंद्र सिंह
आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कई माइल स्टोन स्थापित किए
आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को यहां कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने
आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को यहां कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर समाजसेवी दीप्ति भाटिया, प्रदीप भाटिया, साहिल बंसल, प्रमोद प्रजापति व विजय वाल्मीकि ने कांग्रेस में आस्था दिखाते हुए पार्टी ज्वाइन की।
प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के कार्यकाल को स्मरण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बेहतर भारत के निर्माण में नेहरू जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की आजादी की लड़ाई में उनकी अनुकरणीय भूमिका रही। पराधीन भारत में उनका जन्म हुआ, लेकिन स्वाधीन भारत के वे पहले प्रधानमंत्री भी बनें। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश में कई माइल स्टोन स्थापित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री के रूप में वे भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े। भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में चुनाव के परिणाम जनता की अपेक्षाओं के विपरीत हैं। 2014 के बाद से हुए सभी चुनावों के परिणाम आम लोगों की उम्मीदों से अलग आए हैं। हरियाणा में भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही थी, लेकिन परिणाम इसके उलट आए। उन्होंने बिहार में चुनाव परिणाम जनता की अपेक्षाओं के उल्ट आने पर वहां पर गड़बड़ी की संभावना जताई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रखा है। आगामी 11 दिसंबर 2025 को यह अभियान गुरुग्राम में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से प्रदेशवासियों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों और चुनावी अनियमितताओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा हैl
इस अवसर पर गुड़गांव विधानसभा प्रत्याशी रहे मोहित ग्रोवर,पटौदी प्रत्याशी पर्ल चौधरी,राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस सुनीता सहरावत, पीसीसी मेम्बर कुलराज कटारिया, वरिष्ठ नेता एडवोकेट सूबे सिंह यादव, मेयर प्रत्याशी रही सीमा पाहुजा, महिला नेत्री सीमा हुड्डा,सतवंती नेहरा, पीएल कटारिया, शैलजा भाटिया, दिनेश शर्मा,सेवादल जिलाध्यक्ष कृष्ण सैनी,ओबीसी जिलाध्यक्ष सन्नी यादव,एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार, पवन चौधरी, मुकेश डागर कोच, राहुल नंबरदार, राजेश यादव बादशाहपुर,भोले गुज्जर, हरकेश प्रधान, श्याम लाल बामनिया, धर्मेंद्र मिश्रा, नरेश वशिष्ठ, अमित अग्रवाल, मास्टर महेंद्र सैन, ओमप्रकाश डाबला, सतीश शर्मा, खेमचंद किरार, राजीव यादव, ओमप्रकाश वर्मा, कार्तिक गहलोत, सुशील सहरावत, ऋषि यादव, रविंद्र तंवर, बींटू सारवान, पंकज शर्मा, सनी सोलंकी, रमाकांत शर्मा, कन्हैया लाल, रोहित शर्मा, टिंकू जाटव, हरभगवान, शमीम खान, संदीप बेनीवाल, बसंत लाल तनेजा, ओमप्रकाश खरेरा, ललित चांवरिया, रोहताश पुनिया आदि मौजूद रहे।



