अब कामगारों को प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज
मानेसर आईएमटी से सटे सेक्टर 87 में 200 बेड का अस्पताल शुरू, आने वाले समय में 500 बेड करने की योजना
मानेसर आईएमटी और इसके आसपास काम करने वाले हजारों कामगारों को अब वर्क प्लेस और निवास के नजदीक ही सुलभ और मॉडर्न हेल्थ सर्विसेज उपलब्ध होगी।
गुरुग्राम।मानेसर आईएमटी और इसके आसपास काम करने वाले हजारों कामगारों को अब वर्क प्लेस और निवास के नजदीक ही सुलभ और मॉडर्न हेल्थ सर्विसेज उपलब्ध होगी। खासकर जो सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी, हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं तथा प्रमुख निजी बीमा कंपनियों और टीपीए के अंतर्गत पैनल में शामिल है, वह अब सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 87 में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए सिल्वर स्ट्रीक हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। 200 बेड वाले इस मल्टीस्पेशलिटी को को जल्द ही 500 बेड का करने की योजना है।
अस्पताल के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ वीके गुप्ता का दावा है कि सेव लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की यह प्रमुख इकाई हरियाणा और आसपास के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बढ़ती स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित होगी। अस्पताल अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिनमें एमआरआई, सिटी स्कैन, 5 डी अल्ट्रासाउंड, आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और पूर्ण सुसज्जित क्रिटिकल केयर यूनिट शामिल हैं।

About The Author
संबंधित समाचार