समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम : कुंवर आदित्य विक्रम

Desh Rojana
On

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने की।

नूंह।आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।IMG-20260507-WA0076एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर आयोजित किए जा रहे ये शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इससे लोगों का विश्वास प्रशासनिक व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से न केवल लोगों के समय की बचत हो रही है, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों का समाधान करने का प्रयास करते हैं, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।
शिविर के दौरान राजस्व, नगर निगम, बिजली, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर मौके पर ही समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल