नूंह साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
जिले की साइबर थाना पुलिस ने जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
नूंह। जिले की साइबर थाना पुलिस ने जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद, लुकमान, तोहिद और रहीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, संदिग्ध व्हाट्सएप चैट, क्यूआर कोड, फर्जी भुगतान संदेश और साइबर ठगी से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पहला मामला पुन्हाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां गश्त और साइबर अपराध रोकथाम अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव गोधोला निवासी दिलशाद और लुकमान मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को फर्जी रुपये जमा होने के संदेश भेजकर साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खेतों में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। जांच में मोबाइल फोन से संदिग्ध व्हाट्सएप चैट, फर्जी भुगतान स्क्रीनशॉट, क्यूआर कोड और साइबर ठगी से संबंधित सामग्री मिली। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे और ठगी की रकम अलग-अलग खातों में डलवाई जाती थी।
पुलिस के अनुसार पहला मामला पुन्हाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां गश्त और साइबर अपराध रोकथाम अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव गोधोला निवासी दिलशाद और लुकमान मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को फर्जी रुपये जमा होने के संदेश भेजकर साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खेतों में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। जांच में मोबाइल फोन से संदिग्ध व्हाट्सएप चैट, फर्जी भुगतान स्क्रीनशॉट, क्यूआर कोड और साइबर ठगी से संबंधित सामग्री मिली। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे और ठगी की रकम अलग-अलग खातों में डलवाई जाती थी।दूसरे मामले में थाना साइबर क्राइम नूंह पुलिस ने पिनगवां क्षेत्र के रहने वाले तोहिद को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लोगों का परिचित बनकर उन्हें झांसे में लेकर साइबर ठगी करता है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, फर्जी भुगतान संदेश और संदिग्ध डिजिटल सामग्री बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लोगों को फर्जी क्रेडिट संदेश भेजकर रकम ठगता था तथा उसके मोबाइल नंबर के खिलाफ साइबर शिकायत भी दर्ज मिली। तीसरे मामले में पुलिस ने रहीश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सोशल मीडिया मंचों पर पुराने सिक्के और पुरानी करेंसी खरीदने-बेचने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और संदिग्ध सिम कार्ड बरामद किए। जांच के दौरान मोबाइल फोन में पुराने सिक्कों की तस्वीरें, संदिग्ध लेनदेन संबंधी फोटो, क्यूआर कोड और लोगों को झांसे में लेने वाली बातचीत मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी पहचान बनाकर लोगों से ऑनलाइन पैसे ठगता था।
नूंह जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और जिले में साइबर ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, संदेश, क्यूआर कोड या ऑनलाइन लेनदेन पर तुरंत भरोसा न करें तथा किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क करें।

About The Author
संबंधित समाचार



