केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन

Desh Rojana
On

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को दिशा समिति की बैठक से पहले नगर परिषद पलवल में सीएसआर फंड से लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नई स्ट्रीट लाइट कार्य का उद्घाटन किया।

पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को दिशा समिति की बैठक से पहले नगर परिषद पलवल में सीएसआर फंड से लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नई स्ट्रीट लाइट कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना के शुरू होने से शहर की मुख्य सडक़ों, बाजारों और कई प्रमुख क्षेत्रों में रोशनी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।dd

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई स्ट्रीट लाइटों के लगने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सडक़ सुरक्षा भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लाइट लगने से रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइटों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहे।

ये रहे मौजूद : इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक दीपक मंगला, केहर सिंह रावत, प्रवीण डागर, बीजेपी जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, डीएमसी मनीषा शर्मा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र ङ्क्षसह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, नप चेयरमैन डा. यशपाल सहित अन्य अधिकारीगण, नगर परिषद व जिला परिषद के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल