करीब एक करोड़ रुपए के चूरा पोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ ‌।

Desh Rojana
On

जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नूंह:  जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त मादक पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपी प्याज के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में चूरा पोस्त छिपाकर अलवर से दिल्ली की ओर सप्लाई करने ले जा रहे थे । पुलिस ने मौके से एक पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लिया है । बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है ।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 12.06.50 AM (1)

WhatsApp Image 2026-05-08 at 12.07.52 AM
चूरा पोस्त के साथ आरोपी

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पिक-अप गाड़ी में प्याज के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भरकर अलवर से दिल्ली ले जाया जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव नसीरबास के पास दिल्ली-अलवर रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी ।
करीब 25 से 30 मिनट बाद संदिग्ध पिक-अप गाड़ी मौके पर पहुंची । पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया । पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी भालपुर जिला अलवर राजस्थान तथा सतपाल पुत्र अमर सिंह निवासी मंडापुर थाना नौगांव जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई ।
नियमानुसार आरोपियों की तलाशी प्रक्रिया शुरू की गई, तो इस दौरान गाड़ी में ऊपर की तरफ प्याज से भरे 45 कट्टे मिले, जबकि नीचे 30 प्लास्टिक कट्टों में चूरा पोस्त भरा हुआ मिला । सभी कट्टों का वजन कराया तो प्रत्येक कट्टे का वजन लगभग 20 किलो 250 ग्राम पाया गया। कुल बरामद चूरा पोस्त का वजन 607 किलो 500 ग्राम निकला । पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, पिकअप गाड़ी तथा प्याज के कट्टों को नियमानुसार कब्जे में लिया । इस मामलें में फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल