8 अप्रैल तक जारी रहेगा जनगणना 2027 प्रशिक्षण, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस के लिए जिला नूंह में आयोजित एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल तक जारी रहेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस के लिए जिला नूंह में आयोजित एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अप्रैल से शुरू होकर विभिन्न तहसीलों एवं नगर निकायों में संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अध्यापकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, जिसके आधार पर सरकार की अनेक योजनाएं एवं नीतियां तैयार की जाती हैं। इसलिए सभी प्रशिक्षणार्थी इस प्रक्रिया को गंभीरता से समझें और प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को पूरी लगन के साथ आत्मसात करें।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर सही एवं सटीक जानकारी एकत्रित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न तहसीलों—नूंह, पुनहाना, फिरोजपुर झिरका एवं तावडू—में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण सुचारू रूप से चल रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

About The Author
संबंधित समाचार



