Firozepur Jhirka news: एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर में घुसी कार, चार की मौत, दो घायल

फिरोजपुर झिरका के बघोला गांव स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सुबह साढ़े आठ बजे हुआ हादसा।

Desh Rojana
On

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

फिरोजपुर झिरका:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे बघोला गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से जा घुसी।

WhatsApp Image 2026-06-14 at 1.22.15 AM
यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर अवैध रूप से खड़े किए जा रहे वाहनों पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के निर्देशों के बावजूद कई वाहन चालक एक्सप्रेस-वे पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को ठेंगा दिखाकर हो रही यह अवैध पार्किंग अब मासूम लोगों की जान लेने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। बघोला गांव के पास पहुंचने पर उनकी कार आगे खड़े कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पूनम, खुशी, केशव व 12 साल के कान्हा की मौत हो गई जबकि जवाहर सिंह और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नूंह स्थित शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में कैंटर के सड़क पर खड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक्सप्रेस-वे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad