Firozpur Jhirka news: प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी करने से परहेज करें मेवात के लोग : एसपी
फिरोजपुर झिरका पहुंचे एसपी डॉ. अर्पित जैन ने मीडिया से की अपील, कहा— सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार।
आगामी बकरीद के त्योहारों को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन बुधवार को फिरोजपुर झिरका पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए लोगों से शांति, भाईचारे और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
फिरोजपुर झिरका: आगामी बकरीद के त्योहारों को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन बुधवार को फिरोजपुर झिरका पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए लोगों से शांति, भाईचारे और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोग प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने से परहेज करें और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक होते हैं, इसलिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी और समझदारी के साथ इन्हें मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से जिलेभर में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट माहौल खराब न कर सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
.jpeg)
एसपी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने धार्मिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों से भी सहयोग की अपील की। उनका कहना था कि मेवात की पहचान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब से रही है और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से भी सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की।

About The Author
संबंधित समाचार



