Nuh News: एमथ्रीएम फाउंडेशन ने नूंह पुलिस को भेंट की नई बोलेरो गाड़ी, एसपी ने जताया आभार

Desh Rojana
On

 जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से एमथ्रीएम फाउंडेशन की ओर से नूंह पुलिस को एक नई बोलेरो गाड़ी भेंट की गई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन को गाड़ी की चाबी सौंपी। इस मौके पर जिला मुख्यालय डीएसपी अभिमन्यु लोहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

नूंह: जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से एमथ्रीएम फाउंडेशन की ओर से नूंह पुलिस को एक नई बोलेरो गाड़ी भेंट की गई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन को गाड़ी की चाबी सौंपी। इस मौके पर जिला मुख्यालय डीएसपी अभिमन्यु लोहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-07 at 10.40.00 PM
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस के पास जितने अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे, उतनी ही बेहतर तरीके से अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर पुलिस को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन समाज सेवा से जुड़ी संस्थाओं की भूमिका भी इसमें महत्वपूर्ण होती है। इस तरह का सहयोग पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में अतिरिक्त मदद देता है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी संस्था की ओर से महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नूंह पुलिस को दुर्गा वाहिनी के लिए एक स्कॉर्पियो गाड़ी भेंट की जा चुकी है। अब यह दूसरी गाड़ी भेंट की गई है। उनका उद्देश्य है कि नूंह जिला पुलिस को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराकर उनके काम को आसान बनाया जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नए वाहन के पुलिस बेड़े में शामिल होने से गश्त, त्वरित कार्रवाई और दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचने में पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे अपराधों पर नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad