एसपी के आदेशों का होने लगा असर, पटाखा बजाने वाली बुलेट बाइक का 33 हजार रुपये का किया चालान ‌

Desh Rojana
On

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों के बाद जिला ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

नूंह: जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों के बाद जिला ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। IMG-20260410-WA0055पुलिस द्वारा विभिन्न नाकों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और चालान की कार्रवाई में तेजी लाई गई है।
नूंह जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह बड़कली चौक पर पटाखा बजाने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल का ट्रैफिक थाना मांडीखेड़ा पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ संबंधित थाना और चौकी पुलिस भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल है। जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात जवान लगातार वाहनों की जांच कर रहे हैं। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, तेज रफ्तार में वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना और जरूरी दस्तावेजों की कमी जैसे उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी डॉ. अर्पित जैन पहले ही जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही मौतों पर चिंता जता चुके हैं। विशेष रूप से मेवात क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है । आम जन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल